अंडर-17 फीफा विश्व कप का आगाज आज से,सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर लगी हैं भारतीय अंडर-17 टीम की निगाहें

By: Dilip Kumar
10/6/2017 2:30:26 AM
नई दिल्ली

दुनियाभर के युवा फुटबॉलर शुक्रवार से शुरू होने वाले अंडर-17 फीफा विश्व कप में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। जब मेजबान भारतीय टीम के 22 खिलाड़ी अमेरिका के खिलाफ नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में टूर्नामेंट के प्रारंभिक मैच में उतरेंगे, तो स्वत: ही इतिहास रच देंगे।

यह फीफा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय टीम होगी। भारतीय टीम के कप्तान अमरजीत सिंह कियाम हैं। मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा। इसे देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। भारत में फुटबॉल का यह सबसे बड़ा आयोजन है। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में अमेरिका, कोलंबिया और घाना के साथ रखा गया है।

इसी दिन कोलंबिया और घाना नई दिल्ली में, न्यूजीलैंड-टर्की और पैराग्वे-माली मुंबई में आमने-सामने होंगे। नई दिल्ली, नवी मुंबई, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी और कोलकाता मैचों की मेजबानी करेंगे।


comments