हॉकी: भारत ने जीता एशिया कप, 10 साल बाद बना विजेता

By: Dilip Kumar
10/23/2017 12:14:55 AM
नई दिल्ली

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को फाइनल मैच में मलेशिया को मात देकर हीरो एशिया कप-2017 का खिताब अपने नाम किया। मौलाना भाशानी नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को 2-1 से मात दी। पाकिस्तान ने रविवार को ही खेले गए मैच में दक्षिण कोरिया को 6-3 से मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारतीय टीम ने तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। इससे पहले, उसने 2003 में कुआलालम्पुर और 2007 में चेन्नई में इस टूर्नामेंट को जीता था। भारत ने फाइनल मैच की शुरुआत अच्छी की। तीसरे ही मिनट में एस.वी. सुनील की ओर से मिले पास को रमनदीप सिंह ने गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला।

भारत ने पहले क्वार्टर का समापन 1-0 से किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में काफी समय तक संघर्ष करने के बाद 29वें मिनट में ललित उपाध्याय ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर में मलेशिया और भारत के बीच काफी संघर्ष देखा गया। दोनों में से कोई भी टीम इस क्वार्टर में गोल नहीं कर पाई। चौथे क्वार्टर में गोलकीपर आकाश चिकते ने अहम भूमिका निभाई।

इस क्वार्टर में मलेशिया ने दो बार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन दोनों ही बार प्रतिद्वंद्वी टीम के गोल करने की उम्मीदों पर आकाश ने पारी फेर दिया और इस प्रकार भारत ने मलेशिया को 2-1 से मात देकर हीरो हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। – भारत ने मलेशिया को फाइनल मुकाबले में हरा दिया है। मैच का स्कोर 2-1 रहा। भारत ने मलेशिया पर दो गोल किए जबकि मलेशिया भारत पर एक ही गोल कर पाया।

हीरो एशिया कप 2017 के फाइनल मुकाबला 5 मिनट में समाप्त हो जाएगा। मलेशिया ने भारत पर किया पहला गोल। भारत ने मलेशिया पर दो गोल किए हैं। भारत की ओर से पहला गोल रमणदीप और दूसरा गोल ललित उपाध्‍याय ने किया। एशिया कप 2017 के फाइनल मुकाबले में अब 10 मिनट का खेल शेष रह गया है। इस बीच कुछ समय पहले ही मलेशिया ने भारत के खिलाफ एक पेनल्टी गंवा दी है। मैच में भारत के जीत के आसार दिख रहे हैं।

तीसरे क्वार्टर का मुकाबला समाप्त हुआ। भारत अभी भी मलेशिया पर 2-0 से बढ़त बनाए हुए है। मलेशिया के खिलाड़ी गोल करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही। इस मैच का अंतिम यानी चौथा क्वार्टर शुरू हो गया है। दूसरे क्‍वार्टर की समाप्ति। हाफ टाइम तक भारत ने एशिया कप 2017 के फाइनल में मलेशिया पर 2-0 से बढ़त बना रखी है। मैच में अब 20 मिनट बचे हैं। भारत की ओर से दूसरा गोल। ललित उपाध्‍याय ने गोल किया। इससे पहले आकाशदीप ने जोरदार शॉट मारा था मगर मलेशियाई गोलकीपर ने बचा लिया।

 मलेशिया के दो खिलाड़ी अनमार्क थे मगर वे भारतीय गोल के बाहर से शॉट मोड़ नहीं सके। भारत को एक पेनाल्‍टी कॉर्नर मिला मगर भुनाया नहीं जा सका। भारत अभी भी 1-0 से आगे। सेकेंड क्वार्टर का मुकाबला जारी। भारत अभी भी मलेशिया पर 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। मलेशिया मैच में वापसी करने का पूरा प्रयास कर रहा है लेकिन भारतीय खिलाड़ी किसी भी तरह की लापारवाही नहीं दिखा रहे। भारत ने मलेशिया के खिलाफ किया पहला गोल। भारत की ओर से रमनदीप ने यह गोल किया है। इस प्रकार से भारत ने मलेशिया पर शुरुआत में ही बढ़त बना ली है। भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है।

 भारत और मलेशिया के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला शुरू। भारत इस सीरिज में अब तक अपराजेय रहा है। मलेशिया ने भी अब तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। मुकाबला निश्चित तौर पर कड़ा होने वाला है।


comments