शिवराज सिंह को लगा झटका, चित्रकूट उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, नीलांशु चतुर्वेदी जीते

By: Dilip Kumar
11/12/2017 4:52:14 PM
नई दिल्ली

मध्यप्रदेश के सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी जीत गए हैं। उन्होंने अपने बीजेपी प्रतिद्वंद्वी शंकर दयाल त्रिपाठी को 14,133 मतों से पराजित किया। चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को वोट डाले गए थे। इस मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी को कुल 66,810 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी को कुल 52,677 मत प्राप्त हुए।आपको बता दें चित्रकूट उपचुनाव यहां के कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के बाद कराया गया था।

चित्रकूट कांग्रेसी गढ़ था। इस सीट को जीतने के लिए बीजेपी ने काफी मेहनत की मगर यहां हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि इस सीट से प्रेम सिंह ने जीत दर्ज की थी और उनके निधन के बाद इस सीट पर दोबारा कांग्रेस का कब्जा होने से पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस पार्टी कार्यालय में नीलांश की जीत पर जश्न का माहौल है। नीलांश को बधर्इा देने वालों का तांता लगा हुआ है।


comments