'झांसी की रानी' का बदल गया है अवतार

By: Dilip Kumar
11/24/2017 9:01:57 AM
नई दिल्ली

साल 2009 में आए टीवी शो 'झांसी की रानी' में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का किरदार निभा रही उल्का गुप्ता को तो आप सभी जानते ही होंगे। उल्का ने अपने इस किरदार के लिए बहुत से अवार्ड्स हासिल किये और जनता के दिलों में भी अपनी जगह भी बनाई। महज़ 12 साल कि उम्र में उन्होंने अपने करियर को खूब उंचाइयों तक पहुंचाया। आज भी जब हम उल्का की बात करते हैं तो हमारे ज़हन में हाथों में तलवार और आंखों में आक्रोश लिए उल्का रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में घुड़सवारी करती हुई दिखाई देती है, लेकिन आपको बता दें कि अब उल्का काफी बदल चुकी हैं।

आइये आपको दिखाते हैं इस बदली हुई उल्का की कुछ ऐसी तस्वीरें जिसे देखकर आप यकीन नहीं करेंगे की ये शो 'झांसी कि रानी' वाली उल्का है। आपको बता दें कि उल्का ने शो 'वीर शिवाजी', 'सात फेरे', 'खेलती है ज़िन्दगी आंख मिचोली' और 'देवों के देव... महादेव' में भी अभिनय किया था। हालांकि, इस दौरान उनका झुकाव फ़िल्मों की तरफ ज्यादा बढ़ा। उन्होंने कुछ बंगाली फ़िल्मों में भी काम किया।
उल्का पिछले कई समय से छोटे पर्दे से दूर है मगर, सोशल मीडिया पर इनकी एक्टिविटी बरकरार है।

उल्का ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था की उनके सांवले रंग कि वजह से उन्हें कई रिजेक्शन झेले। उल्का अब 20 साल की हो चुकी हैं और अपने करियर को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रही हैं। उल्का ने इस दौरान अपने लुक्स पर भी काफी काम किया है। उल्का फिलहाल हाल ही में बंगाली फ़िल्म 'सेरा बंगाली' में नज़र आई थी जिसमें राजपाल यादव और शक्ति कपूर भी थे। इसके अलावा उन्होंने कुछ तेलगु फ़िल्मों में भी अभिनय किया था।


comments