दिल्ली की युवती से बीकानेर में दुष्कर्म, 2 दिन में बनी 23 युवकों की हवस का शिकार

By: Dilip Kumar
9/29/2017 5:50:06 PM
नई दिल्ली

दिल्ली से बीकानेर आकर सामान बेचने वाली एक युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पहले की है। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया और बृहस्पतिवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। राजस्‍थान में बहुत पहले भंवरी देवी के साथ गैंगरेप किया गया था, उस समय यह मामला सूबे में चर्चा का विषय बना था। लोगों को एक बार फ‍िर भंवरी देवी याद आईं। पुलिस के अनुसार, युवती नई दिल्ली से चूड़ियां व अन्य सामान बीकानेर में बेचती थी। वह जयपुर रोड पर एक मंदिर के आसपास रुकती थी, जहां से बरसिंहसर और पलाना के कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।

मंगलवार शाम को युवती को आरोपी एक वाहन में बासी बरसिंहसर के पास सुनसान स्थान पर ले गए। वहां सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद बासी बरसिंहसर स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम के ग्रिड सब स्टेशन स्थित कक्ष में भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 23 लोगों ने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि पुलिस की तफ्तीश में सात-आठ युवकों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरसिंहसर के चार और पलाना के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

सदर थाने के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ और युवकों की तलाश चल रही है और उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवती के साथ सात-आठ युवकों द्वारा दुष्कर्म करने की पुष्टि हो रही है।

 


comments