प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा

By: Dilip Kumar
2/7/2018 5:08:45 PM
नई दिल्ली

बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों विदेशों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। हाल ही में उन्हें हॉलीवुड में एक और प्रोजेक्ट मिला है। लेकिन प्रियंका ने बॉलीवुड से मुंह नहीं मोड़ा है। प्रियंका ने कुछ दिन पहले एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने रिलेशन के बारे में बताते हुए कहा कि वो अब सिंगल हैं। मगर एक साल पहले वे एक सीरियस रिलेशन में थीं। ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने खुलेआम अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ शेयर किया है। प्रियंका ने अपने रिश्ते के बारे में कहा कि मैं जिंदगी में सिर्फ एक बार शादी करने में यकीन करती हूं। मैं आज से एक साल पहले सीरियस रिलेशनशिप में थी। लेकिन अब बिल्कुल सिंगल हूं। देसी गर्ल प्रियंका के इस स्टेटमेंट के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

प्रियंका इससे पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर चुकी हैं। उन्होंने अपने एक्स की जैकेट पहनने और पार्टनर के साथ शॉवर लेने की बात कही थी। उन्होंने एक शो के दौरान यह खुलासा किया था कि वो जो जैकेट पहनती है वे उनकी नहीं है, बल्कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड की है। उन्होंने इसके आगे की कहानी बताते हुए बताया था कि उनका एक्स ये जैकेट उनके घर छोड़ गया था। प्रियंका को ये जैकेट इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे अपने पास ही रख ली और इसे पहनने लगीं। इस खुलासे के बाद लोगों ने प्रियंका के एक्स को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे। लोगों को लग रहा था कि ये शाहरुख खान की जैकेट हो सकती है क्योंकि ऐसी जैकेट एसआरके के पास भी थी। हालांकि इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है कि ये जैकेट किस एक्स की थी। 

प्रियंका जितने बोल्ड अंदाज में पर्दे पर दिखाई देती हैं। उनते ही बेबाकी से वे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती हैं। प्रियंका ने एक चैट शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बड़े खुलासे किए थे। चैट शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने पार्टनर के साख शॉवर लिया है, तो उन्हें सीधा हां कह दिया था। वैसे बता दें कि प्रियंका का नाम बॉलीवुड के कई नामी एक्टर के साथ जोड़ा जा चुका है। 

 

 


comments