Hospital से लौटकर बिग बी ने लिखी भावुक

By: Dilip Kumar
2/10/2018 2:47:49 PM
नई दिल्ली

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उनकी जरा सी तबियत खराब होने की खबर लोगों के दिलों को हिला कर रख देती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बीते दिन शुक्रवार को, जब मीडिया में शहंशाह अमिताभ बच्चन के तबियत बिगड़ने की खबरों ने जोर पकड़ा लिया। लेकिन कुछ ही देर में अमिताभ वापस घर की और लौट गए। बताया जा रहा है अमिताभ के पीठ में दर्द की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था और थोड़ी ही देर में चेकअप के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया। अस्पताल से घर जाने के बाद अमिताभ ने अपने फैंस को स्वस्थ होने की खबर दी। साथ अपने ब्लॉग पर अपने अस्पताल के एक्सपीरियंस को शेयर किया। उन्होंने एक भावुक कविता लिख, अपने उन क्षणों को फैंस के साथ शेयर किया, जब वे अस्पताल में थे और वहां से छुट्टी मिलने के बाद घर की और रवाना हुए।

अपनी कविता में बिग बी ने बताया कि उनका लीलावती अस्पताल से रिश्ता पुराना है। उनका जन्म भी उसी अस्पताल में हुआ था। बिग बी का मानना है कि अगर डॉक्टर नहीं होते, तो वे भी नहीं होते। वो इस अस्पताल को मंदिर जैसा मानते हैं। और इसी के बारे में बताते हुए उन्होंने कविता में अपने भावों को पिरोया है। अस्पताल से छुट्टी के बाद अमिताभ घर की और निकल गए। लेकिन अस्पताल के गेट पर उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स ने घेर लिया। अपनी कविता में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा 'निकला जब चौ पहियों के वाहन में बाहर, 'रास्ता रोको' का ऐलान किया पत्र मंडली ने जर्जर, चका चौंद कर देने वाले हथियार बरसाते हैं ये, मानो सीमा पार कर देने का दंड देना चाहते हैं वे'। 

बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 102 नॉट आउट में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म का टीजर भी रिलीज किया था। इस फिल्म में उनके साथ नजर आने वाले हैं ऋषि कपूर। दोनों की जोड़ी 27 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएगी। दोनों आखिरी बार साल 1991 में आई फिल्म 'अजूबा' में साथ दिखे थे। फिल्म में दोनों बाप-बेटे को रोल में दिखेंगे। इस मूवी में बिग बी 102 साल के बूढ़े का किरदार निभा रहे हैं। दोनों ही एक साथ कुछ अलग अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म में ओल्ड एज होम की कहानी बताई गई है, जिसे मस्तीभरे अंदाज में दिखाया गया हैं। 


comments