सोमवार सुबह दुबई से मुंबई आएगा पार्थिव शरीर

By: Dilip Kumar
2/25/2018 11:17:15 PM
नई दिल्ली

बालीवुड की प्रख्यात अदाकारा श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बोनी कपूर के भाई संजय कपूर ने इस खबर की पुष्टि की। श्रीदेवी 54 वर्ष की थीं और शनिवार रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से वो इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अभी तक परिवार को नहीं सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि अभी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। अभी कुछ और टेस्ट होने बाकी हैं।बोनी कपूर के प्रवक्ता के मुताबिक सोमवार सुबह श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई पहुंच जाएगा। श्रीदेवी के पार्थीव शरीर को लाने के लिए चार्टर्ड प्लेन यहां से दुबई के लिए रवाना हो चुका है। कल सोमवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस पर श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा।

संजय कपूर ने इसकी पुष्टी करते हुए कहा था, 'हां, यह सच है कि श्रीदेवी अब नहीं रहीं। मैं अभी-अभी यहां पहुंचा हूं। मैं दुबई में था और विमान से वापस दुबई जा रहा हूं। तकरीबन 11:00-11:30 बजे यह घटना घटी।'श्रीदेवी, पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ एक पारिवारिक शादी में शिरकत करने के लिए दुबई आयीं थी। उनके परिवार में पति बोनी कपूर के अलावा दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं।
बाथरूम में गिर पड़ी थीं श्रीदेवी54 साल की श्रीदेवी संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमा में पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थीं। शादी से लौटने के बाद श्रीदेवी दुबई के होटल जुमैरा लौट आईं थीं वहां बाथरूम में दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक UAE में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने भी इस खबर की पुष्टि की है और कहा कि हार्ट अटैक के बाद श्रीदेवी बाथरूम में गिर गई थीं।दुबई के खिल्जी टाइम्स को ये जानकारी देते हुए संजय कपूर ने कहा कि वो पूरी तरह से सदमे में हैं। उन्होंने आगे कहा कि श्रीदेवी को हार्ट अटैक से जुड़ी कोई बीमारी नहीं थी।दुबई में पोस्टमार्टमश्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई में पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक, संदीप मारवाह ने बताया कि उनका शव आज भारत पहुंच जाएगा लेकिन अंतिम संस्कार कल हो सकता है। आपको बता दें कि संदीप मारवाह के बेटे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने ही श्रीदेवी दुबई गई थीं। पूरा परिवार वहां से वापस आ गया था लेकिन श्रीदेवी वहां शॉपिंग करने के लिए रूक गई थीं।

श्रीदेवी को जिस वक्त शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ा, तब उनके साथ पति बॉनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ वे दुबई में थीं। बोनी कपूर के भाई संजय कपूर ने इस खबर की पुष्टी की है। कपूर परिवार एक्टर मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए दुबई में था। श्री देवी सिर्फ 54 साल की थीं।बॉलिवुड अदाकार श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन की आखिरी फिल्म मॉम थी जो पिछले साल 2017 में आई थी। इसे रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया था और प्रॉड्यूसर थे श्रीदेवी के पति बॉनी कपूर। फिल्म में श्रीदेवी के साथ अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भी भूमिका निभाई थी।

तमिलनाडु में हुआ था श्रीदेवी का जन्म

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ। हिन्दी फिल्मों में आने से पहले श्रीदेवी ने तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी और वह देश की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार हुईं। फिल्म जगत में उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें वर्ष 2013 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।


comments