BIRTHDAY SPECIAL -YO YO HONEY SINGH

By: Dilip Kumar
3/15/2018 7:00:23 PM
नई दिल्ली

यो यो हनी सिंह को कौन नहीं जानता हैं,एक समय था जब इस सिंगर के गाने और नाम बच्चे बच्चे की जुबां पर रहता था। हनी सिंह का आज 35वां जन्मदिन हैं। 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में जन्मे हनी सिंह ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा लिया था। हनी सिंह बॉलीवुड के हर बड़े स्टार के साथ काम कर चुके हैं। 

हनी सिंह ने देश में म्यूजिक को एक नया पहलु दिया था। वे रैपर होने के बावजूद पंजाबी और हिंदी भाषा में गाना पसंद करते हैं। हम आपको आज उनके जन्मदिन पर उन से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे है। हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियो से की थी जिसके बाद वह रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए। इसके बाद हनी सिंह ने कई एलबम में काम किया और उनके सभी गाने सुपरहिट हुए। देखते ही देखते हनी सिंह युवाओं के बीच पॉपुलर हो गए। हनी सिंह ने 'लुंगी डांस', 'चार बोतल वोडका', 'ब्लू आइज' जैसे लोकप्रिय गाने दिए हैं, लेकिन अचानक ही वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। 


comments