जाह्नवी को मिली अपनी गलती की सजा, हाथ से निकल गया ये प्रोजेक्ट

By: Dilip Kumar
4/5/2018 3:54:35 PM
नई दिल्ली

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में कोलकाता से अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर मुंबई वापस लौटी हैं। बॉलीवुड में एंट्री करते ही जाह्नवी के पास फिल्मों के और कई ऑफर्स थे, लेकिन उन्होंने अपनी नासमझी की वजह से खो दिया। दरअसल, हुआ यूं कि फिल्म 'सिम्बा' को लेकर रोहित शेट्टी की पहली पसंद जाह्नवी कपूर थी। फिल्म को लेकर कई दिनों तक रणवीर सिंह के अपोजिट लीडिंग लेडी के नाम को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था। पहले खबर थी कि रणवीर सिंह के अपोजिट श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को साइन किया जा रहा है, लेकिन बाद में सैफ की बेटी सारा को साइन कर लिया गया। जाह्नवी के हाथ से फिल्म निकलने का कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

खबरों की मानें जाह्नवी के हाथ से रोहित शेट्टी और करण जौहर की फिल्म सिम्बा उन्हीं की गलती की वजह से निकल गई। सिम्बा की स्क्रिप्ट जाह्नवी और सारा दोनों को सुनाई गई थी, लेकिन रोहित की पहली पसंद जाहन्वी ही थी। फिल्म साइन करने से पहले ही जाह्नवी ने ये लीक कर दिया कि उन्हें फिल्म 'सिम्बा' ऑफर हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म साइन किए बिना ही ये भी कहना शुरू कर दिया कि वे रणवीर सिंह के साथ काम करने को लेकर काफी नर्वस हैं। ये तब की बात की जब फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर इसे मेकर्स ने ही फैसला नहीं लिया था। रोहित शेट्टी को जाह्नवी का अनप्रोफेशनल रवैया पसंद नहीं आया और उन्होंने जाह्नवी को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया। और जाह्नवी की जगह प्रोजेक्ट में सारा की एंट्री हो गई। बता दें कि सारा के लिए भी ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण है। इससे पहले सारा केदारनाथ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली थीं, लेकिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के चलते फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई। फिल्म 'सिम्बा' के जरिए पहली दफा रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी साथ में काम कर रहे हैं। ये तेलुगु फिल्म 'टेम्पर' की हिंदी रीमेक होगी।


comments