जर्जर सिग्नल, अव्यवस्थित ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा सप्ताह

By: Devendra Gautam
4/27/2018 11:26:58 PM
Ranchi

 

समरेन्द्र कुमार

रांची। झारखंड की ट्रैफिक पुलिस 23 अप्रैल से सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है। इसके तहत आम नागरिकों के बीच जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक एवं अन्य माध्यमों द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बतलाया जा रहा है ताकि लोग नियम का पालन कर  दुर्घटना से बच सकें। परन्तु ट्रैफिक व्यवस्था स्वयं चरमराई हुई है। ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। जर्जर अधिसंरचना के कारण वह बेबस बनी हुई है। आलम यह है कि शहर में करीबन 21 ट्रैफिक सिग्नलों में आधे सिग्नल या तो खराब पड़े हैं या पुराना हो चले हैं। इनके रखरखाव का जिम्मा नगर निगम का है। राजधानी की यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखने के लिए 122 हवलदार पद एवं 517 सिपाहियों के पद स्वीकृत हैं। लेकिन  शहर की यातायात की व्यवस्था आधे से भी कम जवानों के भरोसे है। रिक्त पदों को भरने का कोई उपक्रम नहीं नजर आ रहा है। लगभग 200 सहायक पुलिसकर्मी शहर के विभिन्न पोस्टों पर तैनात किए गए हैं। जो पूर्ण रूप से प्रशिक्षित भी नहीं हैं। इसके कारण यातायात का व्यवस्था सुव्यवस्थित तरीके से नहीं चल पा रहा है। कुल जमा योग बता रहा है कि पुलिसकर्मियों की कमी एवं खराब ट्रैफिक सिग्नल के कारण यातायात की व्यवस्था अव्यवस्थित है ।


comments