IPL2018 Live CSKvMI: मुंबई के लिए ओपनिंग पर उतरे सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस

By: Dilip Kumar
4/28/2018 10:48:21 PM
नई दिल्ली

मुश्किल में घिरी मुंबई इंडियंस आज आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेल रही है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बैटिंग के लिए बुलाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा है। चेन्नई के लिए सुरेश रैना शानदार बल्लेबाजी की और 47 बॉल पर नाबाद 75 रनों की पारी खेली। रैना के अलावा रायडू ने 46 रन की पारी खेली।

उधर मुंबई की तरफ से मिशेल मैक्लेघनन ने सबसे अचछी गेंदबाजी और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा क्रुणाल पांड्या को भी दो विकेट हासिल हुए।- चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रनों का स्कोर बनाया। इसमें सुरेश रैना ने नाबाद 75 रनों का योगदान दिया। रैना के अलावा अंबाती रायुडु ने 46 और महेंद्र सिंह धौनी ने 26 रन बनाए।- मिशेल मैक्लेनाघन ने चेन्नई को 18वें ओवर में दो बड़े झटके दिए, एमएस धौनी और ड्वेन ब्रावो को आउट किया। महेंद्र सिंह धोनी 26 रन बनाकर आउट, उन्हें मैक्लेनाघन की गेंद पर एविन लेविस ने कैच किया। सुरेश रैना ने आईपीएल के 11वें सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। वो 36 गेंद में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर खेल रहे हैं।16वें ओवरकी समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर 131/2, एमएस धोनी 25 और सुरेश रैना 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।सुरेश रैना अपने अर्धशतक से सात रन दूर हैं। उन्होंने अब तक अपनी पारी में 31 गेंदों का सामना किया है और 4 चौके तथा 2 छक्के लगाए हैं।


Chennai Superkings : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, हरभजन सिंह, सैम बिलिंग्स, दीपक चाहर, इमरान ताहिर और शादूर्ल ठाकुर

Mumbai Indians: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, मिशेल मैक्क्लेनैघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, बेन कटिंग और जेपी डुमिनी


comments