'स्टार खेल महाकुंभ' की शुरुआत

By: Dilip Kumar
5/5/2018 5:52:02 PM
नई दिल्ली

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने मिलकर खेलों का महाकुंभ नाम के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेल महाकुंभ के तहत पंचायत स्तर पर छह खेलों बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी और एथलेटिक्स का आयोजन किया जाएगा। इसमें पंचायत से जिलास्तर पर एक स्टार खिलाड़ी चुना जाएगा। इन खेलों के बाद स्टार खिलाड़ियों का हुनर तराशने और उनके प्रशिक्षण पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां राष्ट्रीय खेल के साथ-साथ अन्य देशों के खेलों से भी प्रेम किया जाता है। अब जरूरत है कि भारत को सिर्फ खेल प्रेमी नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स प्लेइंग (खिलाड़ियों का) देश बनाया जाए। यह बात मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर कही।

उन्होंने कहा, लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सफलता प्राप्ति के लिए कभी गलत राह न चुनें। गलत राह चुनने से बेहतर है कि आप असफल हो जाओ। बाल्यकाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनके कोच कहते थे कि अगर नाम कमाने का इतना ही शौक है तो अच्छे रन बनाओ। मैदान ऐसा स्टेज है जहां हर वक्त अचंभे मिलते हैं और आप दुनिया की नजर में होते हैं।


comments