दोगुनी हुई मुकेश अंबानी की खुशियां

By: Dilip Kumar
5/7/2018 12:33:50 PM
नई दिल्ली

मुकेश अंबानी की खुशियां डबल हो गई हैं। कुछ दिन पहले उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई हुई। अब उनकी इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी भी तय हो गई है। देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी जाने माने उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ होगी। ईशा और आनंद की शादी इस साल दिसंबर में होगी।आकाश अंबानी की जुड़वां बहन हैं ईशा। हाल ही में आकाश और श्लोका मेहता की भी सगाई हुई और इन दोनों की शादी भी दिसंबर में ही होगी। सूत्रों के मुताबिक आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों परिवारों के भी चार दशक से गहरे संबंध हैं।

आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के एक मंदिर में प्रपोज किया था। इस अवसर पर ईशा और आनंद ने नीता व मुकेश अंबानी और स्वाती और अजय पीरामल के साथ लंच भी किया। ईशा की दादी कोकिलाबेन अंबानी और भाई आकाश व अनंत भी इस मौके पर मौजूद थे। आनंद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट हैं। फिलहाल वह पीरामल एंटरप्राइज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। बिजनेस स्कूल से पास होने के बाद उन्होंने दो स्टार्टअप शुरू किए थे। पहला स्वास्थ्य क्षेत्र का स्टार्टअप था, जिसका नाम 'पीरामल ई स्वास्थ्य' और दूसरा स्टार्टअप रीयल एस्टेट क्षेत्र का था जिसका नाम 'पीरामल रियल्टी'Þ है। ये दोनों अब पीरामल एंटरप्राइजेस का हिस्सा हैं।

ईशा अंबानी रिलायंस जियो की निदेशक हैं। वह अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रेजुएट हैं। मास्टर डिग्री भी उन्हें जल्द मिलने वाली है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने मार्च में गर्लफ्रेंड श्लोका मेहता से सगाई की। श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। श्लोका और आनंद ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। अंबनी परिवार की होने वाली बहू ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की ड्रिग्री भी हासिल की। साल 2014 से वह रोसी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं।


comments