वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने मांगा आशीर्वाद

By: Dilip Kumar
5/15/2018 2:22:01 PM
नई दिल्ली

वट सावित्री पूजा में सुहागिनों की जगह जगह भीड़ उमड़ी। मंगलवार की सुबह से ही वट पेड़ों के पास सुहागिन महिलाएं समूह में जुटकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। कई जगहों पर पुजारियों ने सुहागिनों को सावित्री सत्यवान की कथा भी सुनाई।  वट सावित्री व्रत 15 मई, 2018 को मंगलवार के दिन मनाया गया।

भारतीय संस्कृति में वट सावित्री व्रत आदर्श नारीत्व का प्रतीक बन चुका है। पुरोहित बताते हैं कि स्कंद पुराण तथा भविष्योत्तर पुराण के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को यह व्रत करने का विधान है, वहीं निर्णयामृत आदि के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या को व्रत करने की बात कही गई है।

वट सावित्री व्रत सौभाग्य को देने वाला और संतान की प्राप्ति में सहायता देने वाला व्रत माना गया है। देवघर में बाबा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुवट सावित्री पूजा के लिए देवघर शहर में भी जगह जगह सुहागिनों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुरोहितो से कथा भी सुनी।


comments