खेसारी लाल और काजल की जोड़ी मचाएगी धूम 

By: Dilip Kumar
5/15/2018 4:36:31 PM
नई दिल्ली

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस जोड़ी ने भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्में की हैं। इन दोनों की फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' 18 मई को रिलीज होने वाली है। भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' के बाद उनकी नई फिल्म का फर्स्ट लुक समाने आया है।

Image result for khesari lal kajal raghwani

इस नई फिल्म में भी खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में यह दोनों स्टार अब तक के अपने सबसे अलग किरदार और लुक में नजर आएंगे। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की नई फिल्म का नाम 'नागदेव' है। फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म में यह दोनों नाग और नागिन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'नागदेव' का निर्देशन देव पांडे ने किया है। वहीं निलाभ तिवारी और रमेश सिंह फिल्म के प्रोड्यूसर है।


comments