गोदावरी नदी में डूबी 40 लोगों से भरी नाव

By: Dilip Kumar
5/16/2018 3:47:09 PM
नई दिल्ली

आंध्र प्रदेश की गोदावरी नदी में एक नौका के डूब जाने के बाद राहत कार्य के लिए राष्‍ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्‍य आपदा प्रतिक्रिया बल, फायर सर्विस और पुलिस अधिकारी संयुक्‍त रूप से जुटे हुए हैं। हादसे में करीब 40 लोगों के नदी में डूबने की आशंका है।पुलिस के अनुसार, जब नाव तट से मात्र दस मिनट की दूरी पर थी तभी तेज हवा के साथ भारी बारिश शुरू हो गई जिसके कारण छोटी सी नाव का संतुलन बिगड़ गया और यह पलट गयी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया है।

इस नाव में करीब 50 लोग सवार थे, जोकि कोंडामोडालू से राजामुंदरी जा रहे थे। तभी शाम करीब पांच बजे देविपटनम के पास नाव का संतुलन बिगड़ गया। उसमें सवार 10 लोग, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, तैरकर नदी किनारे आ गए। घटना के बारे में स्‍थानीय लोगों ने जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद नाव के मालिक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रशासन को तुरंत बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए भी कहा है।


comments