कांग्रेस का प्रदेश व केन्द्र सरकार पर जोरदार हमला
By: Dilip Kumar
5/16/2018 6:56:06 PM
गुरूग्राम@ गुरूग्राम नौ सौ मीटर मकान बचाओं संघर्ष महापंचायत को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह ने वतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित किया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह ने बीजेपी की प्रदेश व केन्द्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए महापंचायत में कहा कि बीजेपी की प्रदेश सरकार गरीबों के मकानों को गैर कानूनी तरीके से जबरदस्ती तानाशाही पूर्वक तोड़ रही है। बुजूर्गो, युवाओं, महिलाओं व बच्चों को बेरहमी से लाठियों से मारा पीटा जा रहा है व झूठे मुकदमों में बेगुनाओं को फसाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी नौ सौ मीटर मकान बचाओं संघर्ष समिति को कन्धे से कन्धा मिलाकर उनके सत्याग्रह जन आन्दोलन मे न्याय मिलने तक साथ देगी।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह ने महापंचायत में बीजेपी के कुशासन की पोल खोली लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अमिनेशन डिपों को यहा से शिफट करवाने वाले गुरूग्राम के लोकसभा सांसद व विधायक को तीन सौ मीटर के एक लाख से ज्यादा लोग कई महीनों से तलास रहे है। गुरूग्राम के लोकसभा सांसद रक्षा राज्यमंत्री केन्द्र सरकार में दो बार रहने के बाद भी लोगों को न्याय नही दिलवा पाये। हजारों-हजारों गरीब परिवारों को बीजेपी की प्रदेश व केन्द्र सरकार उजाड़ने पर तुली हुई है। महापंचायत में मकान बचाओं संघर्ष समिति ने गुरूग्राम के लोकसभा सांसद व विधायक की वादाखिलाफी व धोखाधडी करने के लिए अपने-अपने पदों से इस्तीफे की जोरदार मांग की।
महापंचायत में गुरूग्राम नौ सौ मीटर मकान बचाओं संघर्ष समिति महापंचायत के वक्ताओं ने बीजेपी की प्रदेश व केन्द्र सरकार को नौ सौ मीटर से तीन सौ मीटर व छः सौ मीटर में विभाजित करके फुट डालो व राज करो की नीति की पोल खोली।
महापंचायत का आयोजन नौ सौ मीटर मकान बचाओं संघर्ष समिति ने किया। आयोजन कर्ता दिलावर कटारिया, मोहम्मद शमीम, रामेन्दर दुबे, जिला बार एसोशिएसन के पूर्व महासचिव परमबीर सिंह कटारिया एड़वोकेट, अजय भगवान, रनधीर सिंह, चै0 अखलेश, शमशेर अली, प्रेम शर्मा, किरन देवी, माला देवी, मन्जू देवी, सविता देवी, संगीता देवी, आशा देवी, नरगिस बेगम, कमलेश सैनी, बीमला रानी, सादिर अल्ली, संदीप कुमार, पुष्कर शर्मा वगैरा ने बीजेपी के गुरूग्राम के लोकसभा सासंद, विधायक, बीजेपी की प्रदेश व केन्द्र सरकार पर आयुद्व क्षेत्र तीन सौ मीटर में रहने वाले एक लाख से ज्यादा लोगोें को धोखा देने का जोरदार आरोप लगाया।