पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा

By: Dilip Kumar
5/17/2018 2:54:35 PM
नई दिल्ली

14 मई 2018 से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा जारी है। बीते दिन दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75 रुपए के पार चली गई थी और आज पेट्रोल के दाम 75.32 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले 20 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था। कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को 24 अप्रैल 2018 से अगले 20 दिनों तक अपरिवर्तित रखा था।

जानकारी के लिए आपके बता दें कि 16 जून 2017 से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना संशोधन हो रहा है। इससे पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियां ईंधन की कीमतों की महीने में दो बार समीक्षा किया करती थीं। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 75.32 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में पेट्रोल के दाम 83.16 रुपए प्रति लीटर है।

बीते तीन दिन में पेट्रोल की कीमतें 0.69 पैसे बढ़ चुकी हैं। अगर बीते कुछ दिनों की बात की जाए तो करीब 20 दिन पेट्रोल की कीमतें देशभर में अपरिवर्तित रही हैं। 24 अप्रैल 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 74 रुपए 63 पैसे प्रति लीटर थे। ये दाम 13 मई 2018 तक बरकरार रहे। पेट्रोल की कीमतों में 21वें दिन यानी तीन हफ्ते बाद परिवर्तन हुआ। पेट्रोल की कीमतों में 21वें दिन यानी तीन हफ्ते बाद परिवर्तन हुआ। आज राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 66.69 रुपए प्रति लीटर हैं वहीं मुंबई में डीजल 71.12 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। बीते तीन दिन में दिल्ली में डीजल की कीमतों में 0.76 पैसे का इजाफा हो चुका है।


comments