veere di wedding- सोनम और करीना कपूर Bikini में नजर आईं

By: Dilip Kumar
5/19/2018 9:36:43 AM
नई दिल्ली

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में फिल्म की चारों एक्ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर और सारे गाने भी रिलीज हो गए है। इस नये पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में लड़कियों की खूब मस्ती देखने को मिलने वाली है।फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है. इसे प्रोड्यूस किया है सोनम कपूर की बहन रिहा कपूर ने। इसमें वेब सीरीज परमानेंट रूपमेट्स से चर्चा में आए सुमित व्यास करीना कपूर के अपोजिट नजर आ रहे हैं। फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज होगी।


comments