मधुबनी : काले ग्रेनाइट पत्थर की बनी भगवान विष्णु की एक दुर्लभ प्रतिमा मिली

By: Dilip Kumar
5/19/2018 6:01:54 PM
नई दिल्ली

झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र के संतनगर में गुरुवार को काले ग्रेनाइट पत्थर की बनी भगवान विष्णु की एक दुर्लभ प्रतिमा मिली। यह करीब साढ़े तीन फीट लंबी व साढ़े तीन क्विंटल वजनी बताई गई है। पुरातत्ववेत्ताओं ने इसे कर्नाटकालीन 12वीं शताब्दी का होने का अनुमान व्यक्त किया है। लोगों ने प्रतिमा को उच्च विद्यालय परिसर में स्थित भगवान कार्तिकेय मंदिर में लाकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है।

संतनगर निवासी राम सेवक प्रसाद ने बताया कि गिरधारी चौरसिया समाज उच्च विद्यालय के फिल्ड की जेसीबी से भराई चल रही है। स्कूल के पास ही स्थित एक गड्ढे से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। गुरुवार को मजदूर फिल्ड में भरे गए मिट्टी को समतल करने में जुटे थे। कुछ बच्चे मैदान में खेल रहे थे। बच्चों की ही नजर सबसे पहले इस प्रतिमा पर पड़ी। पुरातत्ववेत्ता सह लक्ष्मेश्वर सिंह म्यूजियम, दरभंगा के सहायक क्यूरेटर डॉ. शिव कुमार मिश्र ने बताया कि यह प्रतिमा कर्नाटकालीन (12-13 वीं शताब्दी) हो सकती है। 


comments