60 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ 

By: Dilip Kumar
5/19/2018 7:04:42 PM
नई दिल्ली

पलवल@19 मई। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में लोगों के हितों के लिए निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों की कड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने पलवल के वार्ड नंबर 29 व वार्ड नंबर चार की लगभग 60 लाख रूपए की लागत से इंटरलॉकिंग से बनने वाली विभिन्न पांच गलियों के विकास कार्यों का विधिवत नारियल फोडकर शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि पलवल विधानसभा क्षेत्र में योजनाबद्ध अनुसार तीव्र गति से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास लक्ष्य के अंतर्गत बिना किसी भेदभाव के समान रूप से चहुंमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। श्री मंगला ने भाटिया कॉलोनी की दो गलियों व मोहन नगर की तीन गलियों को इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा पक्का करवाने के कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनका शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वार्ड के लोगों ने दीपक मंगला का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, पलवल मार्किट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, पार्षद प्रहलाद, धर्मबीर राणा, रन्नू भडाना, भूपेंद्र नौहवार, मोहित गोयल, खेंमसिंह, छिद्दी, सुरेश भारद्वाज, सतबीर सिंह सहित वार्ड के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


comments