'बीजेपी के केन्द्र सरकार-हरियाणा प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू'

By: Dilip Kumar
5/19/2018 7:08:17 PM
नई दिल्ली

जिला कांग्रेस कार्यालय कमान सराय, गुरूग्राम में कांग्रे्रस कार्यकर्ताओं की मीटिंक जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष इन्द्र सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के कुशल नेतृत्व में व युपीए की चेयरप्रर्सन सोनिया गांधी जी के मार्गदर्शन में कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुर्पीम कोर्ट से लेकर विधानसभा तक हुई किरकिरी, फजीयत व खराबमिट्टी। कर्नाटक में अन्त में लोकतंत्र की जीत हुई। तानाशाही को  भारत के संविधान ने व माननीय सुप्रीर्म कोर्ट ने करारा तमाचा जडा।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के केन्द्र सरकार व हरियाणा प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की भविष्यवाणी सच्ची साबित हुई है कि पहले बीजेपी को कर्नाटक में परास्त करेगें फिर राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में बीजेपी को उखाड़कर फेक देंगें।

आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में व हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को उखाड़ फेकने का संकल्प कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ जनसभा में लिया। नुक्कड़ जनसभा में जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष इन्द्र सिंह सैनी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह ने कर्नाटक में कांग्रेस प्लस जेडीएस की सरकार बनने पर कर्नाटक वासियों, कांग्रेस के नेताओं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी व युपीए की चेयरप्रर्सन सोनिया गांधी जी पूर्व प्रधानमंत्री  देवगोडा जी, माननीय सुप्रीर्म कोर्ट आॅफ इण्ड़िया व प्रैस मीड़िया को जोरदार धन्यवाद किया। ब्लाॅक कांग्रेस सेवादल शहरी गुरूग्राम के अध्यक्ष कृष्ण सैनी, सेवादल के वरिष्ठ नेतागण योगेन्द्र समसपुर, संजय सैन, नरेश यादव वगैरा ने भी कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत के लिए कर्नाटक वासियों को बधाई दी।  


comments