चीन की सभी मस्जिदों को फहराना होगा राष्ट्रध्वज

By: Dilip Kumar
5/22/2018 3:22:09 PM
नई दिल्ली

चीन सरकार ने कहा है कि देश में राष्ट्रीयता की भावना बढ़ाने के लिए सभी मस्जिदें पर चीन का राष्‍ट्रीय झंडा लगाया जाए। चीन में सरकार के सहयोग से चल रही संस्थान चाइना इस्लामिक एसोसिएशन ने सभी मुस्लिम धर्म गुरुओं को इस मामले पर निर्देश दिया है। एसोसिशन के निर्देश में कहा गया है कि मस्जिदों के ऊपर पांच स्टार वाला लाल रंग का झंडा लगाया जाए। यह झंडा मस्जिद के मुख्य स्थान पर लगाया जाना चाहिए। चीन सरकार ने देश के चार इलाकों में इस बारे में विशेष अभियान चलाने का भी प्लान बनाया है। माना जा रहा है कि चीन की सबसे प्रभावशाली काम्युनिस्ट पार्टी की एक चाल है जिसके तहत वह धार्मिकता पर अंकुश लगाना चाहती है।

दुनिया के अन्य देशों की तरह चीन में भी मुसलमान रमजान मना रहे हैं ऐसे में सरकार का यह कदम हैरान करने वाला है। एसोसिएशन के नोटिस में कहा गया है कि मस्जिदों में राष्‍ट्रीय ध्वज लहराने से मुसलमानों में देशप्रेम की भावना बढ़ेगी और वे एक आदर्श नागरिक बनेंगे। इसके साथ ही इ इससे धार्मिक मान्यताओं में ज्यादा विश्वास करने वाले मुसलमानों में देशभक्ति की भावना जगेगी।

चीन पहले चीन की सरकार ने एक और विवादित नोटिस जारी करते हुए लोगों को अपना धर्म छोड़ने की सलाह दी थी। जिसे लेकर दुनिया में भर में चर्चा शुरू हो गई थी। चीन में 20 करोड़ धार्मिक मान्यता वाले लोग रहते हैं जिनमें से करीब 2 करोड़ मुसलमान हैं। देश के ये मुसलमान 20 अलग-अलग समुदायों में बंटे हैं।


comments