प्रिया ने किया खुलासा, ढेरों लड़कों ने मैसेज कर किया प्रपोज

By: Dilip Kumar
2/16/2018 9:25:28 PM
नई दिल्ली

रातों-रात इंटरनेट पर लड़कों के होश उड़ाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर दो दिन में खूब नाम कमा लिया है। आंखों से वार करने वाली प्रिया आज वैलेंटाइन डे के मौके पर फैंस के सामने आईं। हर कोई प्रिया के बारे में करीब से जानने के लिए उनकी प्रोपाइल सर्च कर रहा है। लेकिन लोगों के सामने आकर प्रिया ने खुद अपने बारे में बताया है। टीवी पर दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद नहीं सोचा था कि वो एक छोटे से वीडिया क्लिप से इतनी फेमस हो जाएंगी। जब उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही थीं, तब वे इस खबर से बेघर थीं।उन्होंने खुद बताया कि उन्हें दोस्तों और रिश्तेदारों ने फोन करके बताया कि हर जगह फेसबुक, इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर की जा रही है। इतना ही नहीं, जब प्रिया से पूछा गया कि आज वैलेंटाइन डे के दिन उन्हें कितने प्रपोजल मिले, तो प्रिया का कहना था।

वैलेंटाइन डे पर प्रिया को प्रपोज करने वालों की कमी नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें ढेरों लड़कों ने प्रपोजल मैसेज भेजे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों मैसेज आए हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक इन मैसेज को खोलकर भी नहीं देखा है। उन्हें ये सब मैसेज पढ़ने का टाइम नहीं मिला है। इनता ही नहीं, प्रिया ने बताया कि ये उनका बहुत बड़ा ड्रीम था कि वे फिल्मों में आएं। प्रिया ने बताया कि उनके फेवरेट सिंगर अरिजीत सिंह हैं। वहीं, उनकी फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। पसंदीदा एकट्र की बात पर उन्होंने शाहरुख खान और रणवीर सिंह का नाम लिया

फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रिया प्रकाश ने बताया कि यह फिल्म एक स्कूल की स्टोरी पर आधारित है। हिन्दी में फिल्म का मतलब है सुपरब लव स्टोरी। इसमें हल्के-फुल्के लव सीन्स दिखाए गए हैं। प्रिया ने आईब्रो उठाने वाला सीन और आंख मारने वाला सीन एक ही टेक में किया है। डायरेक्टर ने उन्हें कहा था कि कुछ भी ओरिजनल करो। आंख मारना, स्माइल करना या आईब्रो उठाना आदि। प्रिया ने बताया कि उन्होंने ये एक ही टेक में कर दिया। उन्हें ये आडिया भी नहीं था कि ये इंटरनेट पर इतना हिट हो जाएगा।इतना ही नहीं, प्रिया ने बताया कि उनका ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है। इंस्टाग्राम पर वह पहले से थीं, लेकिन फेमस होने के बाद से उस पर ज्यादा एक्टिव हो गईं हैं। उनके फोलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से उनका कोई संबंध नहीं था। उन्होंने बताया कि फिल्म में वो काम करती रहेंगी और साथ ही पढ़ाई भी चालू रखेंगी।


comments