रंगारंग कार्यक्रम के साथ होली मिलन समारोह

By: Dilip Kumar
2/17/2018 12:26:18 PM
नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय सामाजिक संस्था मिथिला पूर्वांचल स्वाभिमान मंच का तीसरा होली मिलन समारोह एक मार्च को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बलजित विहार बस स्टैंड, किराड़ी, दिल्ली में शाम 6 बजे से संपन्न होगा। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा और शिवजी सिंह शिरकत करेंगे तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में ऋतुराज झा, सोना रंजीत चौधरी, रविंद्र भारद्वाज, पवन कुमार झा, अरुण ठाकुर, तपन झा, अनिल झा, शबनम रियान, सुरजीत पवार, वंशीधर मिश्र, शिवशंकर ठाकुर, रंजीत सिंह तनेजा, सचिन मित्तल, पूनम पावसा झा, उर्मिला चौधरी, दीपक कुमार गुप्ता, इंद्रजीत सिंह कोचर, और विपिन झा होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विक्रम झा, संस्थापक सह वरिष्ट उपाध्यक्ष प्रणव झा एवं शंभू शर्मा, महा सचिव मोनू झा, मुख्य सलाहकार संतोष झा, सचिव विवेक झा, कोषाध्यक्ष विक्की पाठक, मीडिया प्रभारी मिहिर झा, सहसचिव सुजीत कुमार झा, सलाहकार सुमन ठाकुर, डा. दिनेश मिश्र, शिवकुमार, संजय झा, चंद्रशेखर यादव, अवधेश चौधरी, शैलेंद्र मिश्रा, फेकन झा, ग्रीसचंद्र शर्मा तथा सदस्यों में नरेंद्र झा, चंदन ठाकुर, प्रसून झा, रंजय झा, हिमांशु कर्ण, विजेंद्र चौधरी, शिवम झा, रौशन पाठक, नीरज झा, अरुण चौधरी, जयंत झा, सोनू मिश्रा, अरुण झा, दिवाकर झा, रजी इफ्तेखारअहमद, रौशन झा, गौतम झा, नवीन कुमार झा, जितेंद्र झा तन मन से लगे हुए हैं। 

इस मौके पर मिथिलांचल और पूर्वांचल के जाने माने कलाकार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगाएंगे। उनमें मैथिली भोजपुरी गायक भोला पांडे, अंजू झा और विक्की बिहारी प्रमुख हैं। रंगारंग कार्यक्रम का संचालन सुनील मिश्रा उर्फ लड्डू करेंगे। संस्था के संचालकों ने इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिरकत करने का आह्वान किया है।


comments