आशा ताई के पांव छूने के लिए कुछ यूं झुकीं रेखा

By: Dilip Kumar
2/18/2018 3:54:39 PM
नई दिल्ली


हाल ही में मुंबई में 5वें यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड दिए गए। यहां लिजेंडरी प्लेबैक सिंगर आशा भोंसले को सम्मानित करने के लिए खासतौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को बुलाया गया था। इवेंट के दौरान 63 साल की रेखा अपने इंडियन संस्कारों को फॉलो करतीं नजर आईं और 83 साल की आशा ताई के पांव छूते नजर आईं।जी हां, यहां पर कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर स्माइल आ गई। दरअसल, आशा भोंसले के पैर छूने के लिए रेखा इतनी ज्यादा नीचे झुक गई कि उन्हें दोबारा खड़े होने के लिए वहां मौजूद लोगों की मदद लेनी पड़ी। यहां रेखा और आशा ताई के अलावा परिणीति चोपड़ा और जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे, जो रेखा की मदद के लिए आगे आए। इस दौरान रेखा भी अपनी ये हालत देख मुस्कुरा उठी।

ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां स्टेज पर रेखा और आशा की शानदार बॉन्डिंग दिखी। रेखा, आशा को किस करतीं और उनके पैर भी छूतीं दिखाई दीं। इस दौरान रेखा की आंखे भी नम हो गईं। दोनों ही क्रीम और गोल्डन साड़ी पहनकर इस इवेंट में पहुंची थीं। दोनों एक-दूसरे को देखकर इस कदर खुश नजर आ रही थीं, जैसे दो पक्की सहेलियां हों। इस मौके पर रेखा आशा ताई से गले भी मिलीं और उनके गालों को भी चूमा।

रेखा और आशा भोसले की कमाल की ट्यूनिंग आपने फिल्म उमराव जान में देखी ही होगी। आशा ताई की आवाज और रेखा का खूबसूरत डांस कौन भूल सकता है। 20 अलग-अलग भाषाओं में 11 हजार से ज्यादा गीत गाने वाली आशा भोसले को यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से नवाजा गया।


comments