ईशा देओल की मोहक प्रस्तुति से जीवंत हो उठा त्रेतायुग

By: Dilip Kumar
6/12/2018 4:09:56 PM
नई दिल्ली

भारत के विभिन्न वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा के लिए संचालित एकल विद्यालयों की सहायतार्थ वन बंधु परिषद द्वारा नृत्य नाटिका रामायण का मंचन किया गया। शनिवार रात 8:30 बजे नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी के कन्वेंशन हॉल में फिल्म अदाकारा ईशा देओल ने मुख्य भूमिका में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। उनके साथ टीवी सीरियल के कलाकार प्रदीप जेटली एवं प्रदीप शर्मा सहित 50 अन्य सहयोगी कलाकारों ने मन भावक प्रस्तुति दी। रंगमंच पर रामायण की प्रस्तुति दो भागों में दी गई।

कथानक का पहला भाग वैदिक युग से आरंभ किया गया। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी, राम एवं सीता के रूप में अवतरित होते हैं उसे दर्शाया गया। दूसरे भाग में राम का वनगमन, वनवासियों के साथ मैत्री एवं संगठन से असुरी शक्तियों का विनाश, सीता हरण, राम रावण युद्ध और दशानन का वध आदि कथानक के रोमांचित कर देने वाले दृश्य प्रस्तुत किए गए। अयोध्या लौटने पर अयोध्यावासी खुशियां मनाते हैं और राम का राज्यभिषेक होता है आदि दृश्य भी बेहद खूबसूरत थे।


comments