कश्मीर में ये त्रिदेव हर मोर्चे पर रखेंगे नजर

By: Dilip Kumar
6/22/2018 2:33:26 PM
नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर में केंद्र ने तीन आला अफसरों की टीम को भेजा है। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, पूर्व आइपीएस अधिकारी बीबी व्यास और नक्सलरोधी अभियानों के विशेषज्ञ के विजय कुमार शामिल हैं। केंद्र के ये त्रिदेव कश्मीर में हर मोर्चे पर नजर रखेंगे। तीनों अपने-अपने क्षेत्र के धुरंधर हैं और केंद्र को भरोसा है कि इनकी मौजूदगी से वहां हिंसा और आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

नक्सलियों पर नकेल कस चुके हैं सुब्रमण्यम

Image result for बीवीआर सुब्रमण्यम

छत्तीसगढ़ के गृह सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया। खास कर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में उन्हें विकास कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए जाना जाता है। बस्तर इलाके में बीवीआर सुब्रमण्यम ने मुख्य सचिव रहते हुए सही रणनीति और इच्छाशक्ति के जरिए 700 किमी. लंबी सड़क लाइन बनाने में सफलता हासिल की। 2017 में इस इलाके में 300 नक्सली मारे गए और 1000 से अधिक ने सरेंडर किया।

वीरप्पन को मारने वाले विजय कुमार पहुंचे जम्मू-कश्मीर

Image result for के विजय कुमार

वहीं राज्यपाल एनएन राव के सलाहकार नियुक्त किए गए पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय कुमार जंगल में उग्रवाद निरोधक अभियान चलाने में माहिर माने जाते हैं। तमिलनाडु काडर के 1975 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे कुमार 1998-2001 में बीएसएफ के महानिरीक्षक (आईजी) के तौर पर कश्मीर घाटी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उस वक्त बीएसएफ घाटी में आतंकवाद निरोधक अभियानों में काफी सक्रिय था। साल 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 75 जवानों के शहीद होने के बाद कुमार को इस बल का डीजी बनाया गया था। इसके बाद इलाके में नक्सली गतिविधियों में बड़ी कमी दर्ज की गई थी। कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन को अक्टूबर 2004 में एक मुठभेड़ में मारा गया था, विजय कुमार ने ही उस टीम का नेतृत्व किया था।

बीबी व्यास

Related image

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव है। राज्यपाल एनएन वोहरा के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के भरोसेमंद सिपाहियों में गिने जाते हैं। 60 वर्ष के हैं। लिहाजा 31 मार्च, 2018 को सेवा की अवधि एक वर्ष बढ़ा दी गई। उन्हें सेवा में बनाए रखने के लिए कार्मिक मंत्रालय ने अपने नियमों में बदलाव किया। राज्य के मुख्य सचिव की सेवानिवृत्ति की उम्र अब तक 60 वर्ष थी। उन्हें पिछले साल नवंबर में सेवानिवृत्त हो जाना था, लेकिन उन्हें दो बार तीन-तीन महीने के लिए सेवा विस्तार दिया गया।


comments