राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर किया सम्मानित
By: Devendra Gautam
6/23/2018 10:05:46 AM
रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने और विशेषकर सूबे के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रख्यात समाज सेवी सुधांशु सुमन ने पहल की है। इस संदर्भ में श्री सुमन ने गत दिनों झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से आग्रह किया है। उन्होंने मंत्री को बताया कि झारखंड के कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। खासकर पलामू व हजारीबाग प्रमंडल के कई गांव बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मे चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है। इस वजह से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्री सुमन द्वारा दी गई जानकारी के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्री चंद्रवंशी ने आश्वस्त किया कि इस दिशा में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। श्री सुमन ने मंत्री से चतरा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने का अनुरोध किया।
इसके साथ ही श्री सुमन ने मंत्री को राष्ट्र सम्मान का प्रतीक तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सुमन ने सामाजिक संस्था रे ग्राम सेवा फाउंडेशन, रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा संस्थान की ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया परियोजना और एजुकेट इंडिया-पैटियोर्टिक इंडिया प्रोजेक्ट की जानकारी मंत्री को दी। मौके पर संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।