INDIAN IDOL 2018: पहली फीमेल विनर, जिसे हराया उसी से शादी की

By: Dilip Kumar
7/4/2018 11:34:36 AM
नई दिल्ली

@ अकरम नई दिल्ली।अगरतला (त्रिपुरा) की रहने वाली सौरभी देब बर्मा साल 2009 में इंडियन आइडल की पहली महिला विनर बनी थीं। इस खिताब के लिए उन्होंने देहरादून (उत्तराखंड) के कपिल थापा को हराया था। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि असल जिंदगी में सौरभी कपिल से ही हार गईं। दरअसल, शो के बाद कपिल और सौरभी दोनों ने सालों तक साथ में कई शोज किए। काफी वक्त साथ गुजारने के वक्त उन्हें एहसास हुआ कि दोनों को जिंदगी एक साथ बितानी चाहिए।

Related image
काफी सोचने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और आज वो साथ हैं। दोनों ने साल 2016 में अगरतला में ही दोनों परिवारों के अलग-अलग रीति-रिवाज के हिसाब से शादी की। इसके बाद रिसेप्शन पार्टी के के लिए वो देहरादून पहुंचे थे।

Related image
सौरभी का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। दरअसल, उन्होंने करीब साढ़े चार मिनट तक उल्टा लटककर गाना गया था।साल 2003 में सेना में भर्ती होने के बाद कपिल सेना में ही जैज बैंड में शामिल हो गए थे। सेना की ओर से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों मेंक प्रतिभाग करने से उनका हुनर निखरा और उन्होंने 2007 में इंडियन आइडल के ऑडिशन में हिस्सा लिया।

Image result for सौरभी कपिल first indiaN IDOL

कपिल सैन्य परिवार से हैं। पिता किशन सिंह थापा सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि भाई कुशल थापा व केशव थापा आर्मी में हैं। कपिल ने भी सेना में जाकर अपने माता-पिता का सपना पूरा किया और गायक बनकर अपना। अब वो अपनी पत्नी सौरभी के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमा रहे हैं।

Image result for सौरभी कपिल first indiaN IDOL


comments