कुशवाहा को कांग्रेस का आमंत्रण, कहा-आ जाइए, स्वागत है

By: Dilip Kumar
7/5/2018 5:27:13 PM
नई दिल्ली

कांग्रेस के बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में खुद को असहज महसूस कर रहे हैं और अब उन्हें भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन में आ जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह गठबंधन के सहयोगियों की उपेक्षा करती है, अपना ही वर्चस्व दिखाती है, वहां सहयोगियों की कोई पूछ नहीं है, एेसे में उपेंद्र कुशवाहा अगर एेसे गठबंधन को छोड़कर आ जाएं तो उनका स्वागत है।

कांग्रेस ने पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में आमंत्रण देते हुए कहा कि वो साफ सुथरे छवि वाले व्यक्ति हैं और महागठबंधन में उन्हें शामिल होना चाहिए। उसके बाद अब कांग्रेस ने रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर भी डोरे डालना शुरू कर दिया है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का औपचारिक न्यौता दिया था और ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने लिखा था कि केंद्रीय राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता देते है।

उन्हें विगत चार साल से एनडीए में उपेक्षित किया जा रहा है।बीजेपी उनके साथ सौतेला और पराया व्यवहार कर रही है। इसी दौरान बीजेपी ने नीतीश जी के साथ मिलकर उनकी पार्टी को तोड़ने की साज़िश भी रची।


comments