Birthday Spl- रणवीर सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

By: Dilip Kumar
7/6/2018 9:05:38 PM
नई दिल्ली

@अकरम नई दिल्ली।दमदार एक्‍टिंग के साथ-साथ अपनी स्‍टाइल स्‍टेटमेंट और फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह 6 जुलाई को 33 साल के हो गए। रणवीर सिंह का जन्‍म मुंबई में 1985 में एक सिंध‍ि परिवार में हुआ था।

Image result for रणवीर सिंह बचपन

इनके परिवार में मां बाप के अलावा एक छोटी बहन भी है। एनर्जी से भरपूर रणवीर उन बच्‍चों में से एक थे, जो हमेशा स्‍कूल एक्‍टिविटी में हिस्‍सा लिया करते थे। एक बार बचपन में रणवीर अपने दोस्‍त की बर्थेडे पार्टी में गए जहां इनकी दादी ने इनसे डांस करने को कहां। 
इतना सुनते ही रणवीर खुशी से झूम उठे और 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर एक जोरदार डांस करके दिखाया। रणवीर का एनर्जी से भरा डांस देखते ही वहां पर मौजूद लोगों ने रणवीर के लिए जोरदार तालियां बजाई।

Image result for रणवीर सिंह बचपन

तभी से रणवीर ने अपने जीवन का सबसे अहम फैसला लिया और एक्‍टिंग की फील्‍ड में आने का मन बना लिया। अपनी तरह-तरह की नौटंकियों के लिए फेमस रणवीर सिंह, बचपन में भी बहुत खुराफाती हुआ करते थे। आइये उनके बचपन की कुछ ऐसी तस्‍वीरें देखते हैं जिसके बारे में आप कम ही जानते होंगे।

Image result for रणवीर सिंह बचपन

रणवीर हमेशा से ही एक एक्‍टर बनना चाहते थे। 4 साल एड एजेंसी में कॉपी राइटर के तौर पर काम करने के बाद उन्‍हें अपनी लाइफ का पहला ब्रेक 2010 में फिल्‍म 'बैंड बाजा बारात' से मिला।

Image result for रणवीर सिंह दिपीका

इन दिनों रणवीर सिंह जल्‍द एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण से इटली में शादी करने वाले हैं। सुनने में आया है कि रणवीर के इस जन्‍मदिन पर दीपिका उन्‍हें एक सरप्राइज गिफ्ट देने वाली हैं।

Image result for रणवीर सिंह दिपीका

Image result for रणवीर सिंह दिपीका

 

 


comments