पुकार संस्था द्वारा जरूरत मंदो को की गयी मदद

By: Dilip Kumar
7/11/2018 9:34:30 PM
नई दिल्ली

बुलंदशहर । पुकार सामाजिक संस्था सामाजिक संस्था द्वारा जरुरत मंदो को वस्त्र वितरण किए। संस्था द्वारा जरूरतमंदो के लिए हर समय तैयार रहती है और संस्था उन तक सामग्री पहुंचाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन भी करती रहती है। बताया कि पुकार संस्था सामाजिक संस्था संस्था है यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदत करती है। पुकार संस्था के द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया गया तथा उनके द्वारा गरीबों को सामग्री बटवायी गयी।

गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों और बड़ों को वस्त्र व खाने पीने की वस्तुओं का वितरण किया। उसके बाद संस्था के द्वारा जिलाध्यक्ष भाजयुमो लक्ष्मीराज सिंह को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि हम सभी को जरूरतमंदो की मदद करनी चाहिए और आगे बढ़कर उनका साथ देना चाहिए। पुकार संस्था द्वारा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे इस मौके पर पुकार संस्था की पूरी टीम जिलाध्यक्ष भाजयुमो लक्ष्मीराज सिंह, नागेंद्र पांडे, अमित भारद्वाज, सिकंदराबाद से केशव राम, आदि संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो :  जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह व संस्था के पदाधिकारी जरूरतमंदो को सामग्री बांटते हुए


comments