लायंस क्लब बुलंदशहर एलिट ने किया कार्यक्रम का आयोजन

By: Dilip Kumar
7/12/2018 8:15:21 PM
नई दिल्ली

बुलंदशहर। लायंस क्लब बुलंदशहर एलिट द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सत्र 2018-2019 के की समिति के लिए बैठक भी की गयी। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और नये अध्यक्ष को बधाई दी। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष आनंद सिंह, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, महामंत्री पंकज जैन को बनाया गया। सत्र 2017-2018 के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, महामंत्री अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव सूरी, ने कार्यभार सौंपा और उन्हें शुभकामनायें दी।

वहीं क्लब के अच्छे कार्य हेतु विकास गोयल को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास गोयल ने कहा क्लब द्वारा गरीबों के लिए मदद की जाती है और जिसमें हम सब लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और जरूरतमंदो की आर्थिक मदद भी की जाती हैं। क्लब द्वारा समय-समय पर कार्यक्रम आयोजन कर जनहित कार्यों के साथ साथ स्कूलों में भी कार्यक्रम किये जाते हैं जिससे शिक्षा को भी बढ़ावा मिल सके और अच्छी शिक्षा पाकर उच्च पदों पर पहुंच सके।

नवनिर्मित अध्यक्ष आनंद सिंह ने बोर्ड का गठन किया। जिसमें अंकित माहेश्वरी, शोभित महेश्वरी, हेमन्त वर्मा, चन्द्रजीत तोमर, रहीश अहमद, रईस खान, पुनीत अग्रवाल, तनुज सुत, वैभव सिंघल, गौतमलाल, विशाल रामा, अमित गोयल आदि क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

फोटो : नये पदाधिकारियों को बधाई देते क्लब के सदस्य


comments