सांसद भोला सिंह के गोद लिए गांव में विकास दूर की बात 

By: Dilip Kumar
7/16/2018 6:38:40 PM
नई दिल्ली

बुलंदशहर। सांसद भोला सिंह को जनता का भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सांसद भोला द्वारा स्वयं के गोद लिये गये गांव में तक विकास कार्य नहीं हो पाये हैं जिससे गांव के लोग काफी नाराज है वहीं जहांगीराबाद के गांव जसर की मढ़ैया के भी हालात बद से बदतर हैं जहां ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। यहां तक की क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने भी वादे तो किए मगर पूरे करने तो दूर की बात है वहां झांके तक नहीं हैं। गांव के लोग आरोप लगा रहे हैं कि गांव में न तो गैस कनेक्शन दिए गये और न ही शौचालय बने हैं।

वृद्धा और विधवा पेंशन भी नहीं बंधी है। गांव की महिलाएं एवं नयी नवेली दुल्हन खेतों में शौच जाने को मजबूर हैं। वर्ष 2014 में लोकसभा का चुनाव हुआ था जिसमें भाजपा ने डॉ0 भोला सिंह को कल्याण सिंह के कहने पर बुलंदशहर का लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया था। वोट मांगने के नाम पर सांसद वोटरों के सामने वोट मांगते हुए रोए और गिड़गिड़ाए थे और उन्होंने लोगों के किए वादे पूरे करने की शपथ भी खायी थी। लेकिन लोगों ने नरेन्द्र मोदी के नाम पर भोला सिंह को बम्पर वोटों से जिताया था।

अनूपशहर विधान सभा क्षेत्र के गांव जसर के लोगों ने सांसद और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ आग उगलनी शुरू कर दी है। यहाँ की रहने वाली साठा वर्षीय अशर्फी का कहना है कि सांसद जीतने के बाद गांव में नहीं आये और उनके घर में शौचालय नहीं बना, गैस का कनेक्शन भी नहीं दिया गया, पति की दस वर्ष पहले मौत हो चुकी है। दो जवान बेटियां जब तक शौच करके घर वापस नहीं आती तब तक उनके इंतजार में टकटकी लगाये बैठी रहती हूँ।

दबंग लोगों के खेत में शौच करने जाती महिलाओं पर अश्लील फवतियां कसते हैं और उनके ऊपर कंकड़ भी मारते हैं। जीना मुहाल हो गया है। जसर गांव की रहने वाली 65 वर्षीय परमेश्वरी कहती है कि भोला अगर गांव में आ जाये तो उसे भगा देंगे। पांच साल में उसकी पेंशन भी नहीं बंधी और रोटी टुकड़े को मोहताज है। जब वोट मांगने आया था तो पैर पकड़कर कहा था कि इस बार जिता दो गांव में विकास कराकर सबकी हसरतें पूरी कर दूंगा। लेकिन उसने तो अपनी हसरतें पूरी की। यही हाल मवासी लोधी का है फूँस का बना घर है पक्की छत के लिए सांसद भोला सिंह और भाजपा के क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा के पास चक्कर लगाता लगाता थक चुका है लेकिन किसी ने भी कोई मदद नहीं की है। हल्की बारिश होते ही पूरा घर टपकने लगता है।

ग्रामीणों ने चंदा इक्कटठा करके फूँस की छत बनवायी है। 55 वर्षीय कश्मीरी राशन के लिए तरस रही है उसे राशन कार्ड नहीं मिला। नन्हीं देवी चूल्हे पर रोटी बनाते हुए कहती हैं कि दुनिया को मोदी और भोला ने गैस कनेक्शन बांट दिए होंगे लेकिन मुझे तो गैस कनेक्शन नहीं दिया गया। बता दें कि जहाँगीराबाद कस्बे से यह गांव एक किमी की दूरी पर है। जसर की मढ़ैया में करीब दो सौ घर हैं यहां पर स्वयं पांच लोगों ने अपने घर में शौचालय बनवाया हुआ है। बाकी के घरो में न तो कोई शौचालय बना और न ही किसी को गैस कनेक्शन दिया गया।

घरो का निकला हुआ पानी रास्ते में भर जाता है। नालियों की कोई सुविधा नहीं है। यहां पर लोगों की माने तो उन्हें कभी राशन भी नहीं मिला है। डॉ0 भोला सिंह और क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा जीतने के बाद लोगों की सुध लेने नहीं पहुंचे और जब लोगों की समस्याएं नहीं सुनेंगे तो ऐसे कैसे 2019 का चुनाव भाजपा जीतेगी और कैसे पूरा होगा मोदी सपना सबका साथ सबका विकास।
सांसद डॉ. भोला सिंह का कहना है कि गवर्नमेंट के काम हैं सब हो रहे हैं आरोप लगाने वाले लगाते रहते हैं।
फोटो कैप्शन...
फोटो नं0 1 व 2- चूल्हे पर रोटी बनाती हुए दो अलग अलग महिलाएं

फोटो नं0 3- स्वयं ईंट लगाकर बनाया हुआ शौचालय दिखाती महिला
फोटो नं0 4 - ग्रामीणों द्वारा चंदे के पैसे से बनाया मवासी लोधी का फूंस का मकान

comments