आप सरकार बनाओ, हम लौटाएंगे हरियाणा का खोया मानः महेश यादव

By: Dilip Kumar
7/16/2018 6:46:42 PM
नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद जो कार्य करने का साहस दूसरी पार्टियां नहीं जुटा पाई वह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने कुछ ही सालों में कर दिखाया। पार्टी का लक्ष्य है कि दिल्ली की तर्ज पर ही हरियाणा में भी निशुल्क पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा शिक्षा जैसी मूल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि लोगों का जीवन स्तर उंचा उठ सके। ‘आप’ का उद्देश्य हरियाणा को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना है।

यह बात उन्होंने जिलेभर में आम आदमी पार्टी के द्वारा चलाए गए हरियाणा जोड़ो अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। आम आदमी पार्टी के नेता लोकसभा अध्यक्ष मंजीत जेलदार, लोकसभा संगठन मंत्री सचिन गौड़ व बादशाहपुर विस अध्यक्ष धीरज यादव ने सिधरावली, अकलीमपुर, बादशाहपुर व झाड़सा की इंद्रा कॉलोनी- झाड़सा में जनसंपर्क किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि पार्टी का विजन प्रदेश के विकास को लेकर बिल्कुल स्पष्ट है। हम दूसरी सरकारों की तरह भेदभाव व सिद्धांतहीन राजनीति से परे हटकर जनहित के उन कार्यों को करेंगे जिससे जरूरतमंद और कमेरे वर्ग को ज्यादा लाभ मिले।

उन्होंने लोगों से वायदा किया कि ‘आप हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ, हम प्रदेश का खोया गौरव व मान सम्मान लौटाकर दिखाएंगे।’ इस मौके पर विजय भारद्वाज, सुरेंद्र शेरपुर, जय नारायण बजरिया, नरेंद्र कुमार, लक्की भारद्वाज, मोनू भारद्वाज, मनोज मुद्गिल, आनंद भारद्वाज, वेदप्रकाश, 360 के चौधरी हरज्ञान, डॉक्टर भरत सिंह, मास्टर ज्ञानेंद्र व रामपत सहित काफी लोग मौजूद रहे।

सिर्फ सत्ता के भूखे हैं राव इंद्रजीत

इंसाफ मंच के युवा प्रदेशाध्यक्ष रहे महेश यादव ने राव इंद्रजीत पर इस क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कई हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि राव इंद्रजीत को जनता से कोई सरकोर नहीं है। चुनाव जीतकर चार साल तक दिल्ली में राजा बनकर रहने वाले राव इंद्रजीत अब खुद को किसान होने का ढ़कोसला कर रहे हैं। लेकिन लोग जान चुके हैं राव इंद्रजीत रंग बदलने वाले नेता हैं। उनकी मुख्यमंत्री बनने की भूख उन्हें कभी अपनी ही सरकार से खुश नहीं रहने देती। इसीलिए उन्होंने 10 साल भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने कहा कि अब राव इंद्रजीत को भाजपा का जनाधार खिसकता दिखाई दे रहा है इसलिए अब वह दूसरी पार्टियों में अपने लिए जगह तलाश करने लगे हैं।

फोटोः हरियाणा जोड़ों अभियान के क्रम में लोगों से मुलाकात व सभाओं को संबोधित करते हुए आप नेता।


comments