मंदिरों में बंटे अब यही प्रसाद, एक पौधा और थोड़ी सी खाद

By: Dilip Kumar
7/17/2018 6:33:49 PM
नई दिल्ली

मंदिरों में बंटे अब यही प्रसाद, एक पौधा और थोड़ी सी खाद। हर मस्जिद से यही अजान, दरख्त लगााए हर इंसान।। अब गूंजे गुरुद्वारों में वानी, दे हर बंदा पौधों को पानी। सभी चर्च दें अब ये शिक्षा, वृक्षारोपण यीशु की इच्छा।। नित हो रही हैं सासें कम, आओ पेड़ लगायें हम। रोटरी कम्यूनिटी कार्पस के प्रधान मृत्युंजय शुक्ला की उपरोक्त पंक्तियों से मानेसर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एन एस जी) परिसर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में वनमहोत्सव-2018 का शुभारम्भ गुड़गांव साऊथ सिटी रोटरी क्लब के द्वारा किया गया।

रोटरी क्लब के प्रधान एडवोकेट रविन्द्र जैन और महासचिव एडवोकेट अभय जैन ने बताया कि पेड़ हमें सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ, धूप में छाया, औषधियाँ एवं आॅक्सीजन आदि उपलब्ध कराते है। गुरुग्राम कंकरीट का जगंल बन गया है इसीलिए गुरुग्राम को हरा-भरा करने में क्लब द्वारा ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया जा रहा है। आज केन्द्रीय विद्यालय में संस्था द्वारा 500 पौधे लगाये गये जिसमें नीम, पीपल, बड़, शीशम और फलों के पेड़ो की संख्या काफी ज्यादा थी।

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती जीना टी वी ने रोटरी क्लब द्वारा उनके स्कूल परिसर में वनमहोत्सव आयोजित करने के लिये धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि सभी पेड़ों का ध्यान रखकर उन्हें बढ़ा किया जायेगा। रोटरी साऊथ सिटी के पूर्व प्रधान पवन सपरा, समुदाय सेवाओं के निदेशक बी डी पाहुजा, महिला आयोग की पूर्व उप-चेयरमेन एवं यूथ की प्रधान रोटेरियन सुमन दहिया, उपप्रधान दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, वेद गुलाटी, विनय शंकर, एस पी त्यागी, सीमा शर्मा और स्कूल के अध्यापिकाओं एवं बच्चों ने पेड़-पौधों को लगाने में अपना पूरा सहयोग दिया।


comments