हम सबको मिलकर राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करना होगा : जिलाधिकारी अनुज कुमार झा

By: Dilip Kumar
8/15/2018 11:26:52 PM
नई दिल्ली

बुलन्दशहर@रविन्द्र कुमार शर्मा । जनपद में 72वंे स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2018 का मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट के मुख्य भवन पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा ध्वजारोहण करते हुए किया। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए नमन किया गया। इस मौके पर गांधी बाल निकेतन की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय गान का प्रस्तुतीकरण किया गया। ध्वजारोहण के उपरान्त कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने अपने संबोधन से पूर्व गोष्ठी में उपस्थित जनपद के स्वतंत्रता सेनानी महावीर सिंह, मदनलाल सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शाॅल भेंट कर सम्मानित एवं नमन किया।

इस मौके पर गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि अनेकों वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहूति देकर हमें आजादी दिलायी है और हम सभी का कत्र्तव्य है कि हम इस आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखे। यह आजादी हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है, हम सबको मिलकर राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हम जिस स्थान पर है या शासकीय सेवा में है अपने दायित्वों का निवर्हन ईमानदारी एवं निष्ठा से करते हुए शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाये।

उन्होंने गोष्ठी में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों एवं संघर्षो का जिक्र करते हुए कहा कि आज इन्हीं के कारण हम स्वतंत्र भारत में खुली सांस ले रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में देश के अन्दर अलगाववादी एवं आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही है और देश की एकता को खण्डित करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन देश की जनता दुश्मनों के इन मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी और सभी के सहयोग से हमारा राष्ट्र एक अटूट एवं मजबूत राष्ट्र के रूप में निरन्तर प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की के रास्ते पर चलता रहेगा। हमारे देश में संविधान का निर्माण किया गया है और उसी संविधान के तहत सभी प्रकार की व्यवस्थायें दी गई है। यह संविधान हमारे द्वारा और हमारे हितों को दृष्टिगत रखते हुए तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद समय के साथ-साथ शासन एवं प्रशासन की भूमिका भी परिवर्तित होती चली गई है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किये जाने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय चुनौती पूर्ण है और इस चुनौती का हम सबको मिलकर सामना करना है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को अपने देश के लिए प्रत्येक समय समर्पित रहना है। गोष्ठी में तम्बाकू मुक्त देश बनाये जाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा तम्बाकू छोड़ने की शपथ दिलायी गई। इससे पूर्व गोष्ठी को श्री मुकेश निर्विकार एवं अन्य वक्ताओं द्वारा भी संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद जवानों के द्वारा देश की आजादी में अपने प्राण न्यौछावर करने के संबंध में इतिहास की विस्तृत जानकारी दी।

गोष्ठी में उपभोक्ता संरक्षण फोर्म के अध्यक्ष/न्यायाधीश वी0के0 शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अनेकों वीरों की कुर्बानी के बाद आज हम स्वतंत्र देश में रहते है। उन्होंने कहा कि आजादी एक अनमोल रत्न है। उन्होंने देश भक्ति के प्रति समर्पित रहने के लिए भी विभिन्न प्रकार के उदाहरण प्रस्तुत किये। गोष्ठी में तीनों अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य कोषाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह से पूर्व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा अपने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कैम्प कार्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों सहित नगर मजिस्ट्रेट उमेश चन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहे।


comments