बुलन्दशहर में 15 लाख से अधिक पौधों का रोपण किये जाने का लक्ष्य

By: Dilip Kumar
8/15/2018 11:31:16 PM
नई दिल्ली

बुलन्दशहर@रविन्द्र कुमार शर्मा । जनपद के नोडल अधिकारी एवं होमगार्ड विभाग के अपर मुख्य सचिव कुमार कमलेश द्वारा लो0नि0वि0 के गेस्ट हाउस परिसर में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन के साथ पौधारोपण करते हुए जनपद में 15 अगस्त 2018 को निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष सम्पूर्ण जनपद में संचालित पौधारोपण कार्य का शुभारंभ किया। 15 अगस्त को जनपद में 15 लाख से अधिक पौधों का रोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

श्री कुमार कमलेश द्वारा वलीपुरा में दोनों नहरों के मध्य विकसित की गई स्मृति वन में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। स्मृति वन में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भी पौधे रोपे गये। स्मृति वन में 1001 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य है। स्मृति वन में अपने संबंधियों, स्वयं तथा परिवार के सदस्यों के नाम से पौधे रोपित किये जाने की योजना प्रशासन द्वारा बनायी गयी है कुमार कमलेश द्वारा सिकन्द्राबाद तहसील के गांव नयागांव में 6 है0 भूमि में पशुचर भूमि पर जनसहयोग से 4 हजार पौधे रोपे जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ पीपल का पौधा रोपण करते हुए किया। इस मौके पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, उप जिलाधिकारी सिकन्द्राबाद सहित डीएफओ एवं ग्राम प्रधान तथा गांव के नागरिकों द्वारा पौधारोपण किया गया।


comments