संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों में सबसे बड़ा नाम

By: Dilip Kumar
6/7/2018 5:48:05 PM
नई दिल्ली

महात्मा गांधी सबसे बड़ा नाम : संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों में सबसे बड़ा नाम महात्मा गांधी का है। संघ के नेताओं का कहना है कि साल 1934 में महात्मा गांधी खुद वर्धा में संघ के शिविर में शामिल होने के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार से मुलाकात की और उनकी संघ पर विस्तृत चर्चा हुई थी। महात्मा गांधी ने 16 सितंबर 1947 की सुबह दिल्ली में संघ के स्वयंसेवकों को संबोधित किया था। अपने संबोधन में उन्होंने संघ के अनुशासन, सादगी और समरसता की प्रशंसा की थी। गांधी जी ने कहा था कि बरसों पहले मैं वर्धा में संघ के एक शिविर में गया था। उस समय इसके संस्थापक श्री हेडगेवार जिंदा थे।

Image result for mahatma gandhi

 1962 युद्ध के समय : जवाहरलाल नेहरू  

साल 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध के समय संघ के स्वयंसेवकों की सेवा से प्रभावित होकर उस समय प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू ने 1963 की गणतंत्र दिवस की परेड में संघ को आमंत्रित किया था। इसमें 3 हजार स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में हिस्सा लिया था।

Image result for jawaharlal nehru indo china war

1965 के भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान : लालबहादुर शास्त्री 

Image result for indo pak war lal bahadur shastri

साल 1965 के भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान उस समय प्रधानमंत्री रहे लालबहादुर शास्त्री ने संघ के सरसंघचालक गुरुजी गोलवलकर को सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित किया था। आमंत्रण मिलने के बाद गोलवलकर उस बैठक में शामिल हुए थे।

संघ के कार्यक्रमों में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन भी शामिल हो चुके हैं।

Image result for zakir hussain politician

जयप्रकाश नारायण संघ के आमंत्रण पर उनके कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं और उन्होंने संघ की तारीफ की थी। उन्होंने 3 नवंबर 1977 को पटना में संघ के एक शिक्षा वर्ग को संबोधित किया था।

Image result for jai prakash narayan

साल 1939 में भीमराव आंबेडकर भी पुणे के संघ शिक्षा वर्ग में शरीक होने के लिए गए थे।

Image result for bhim rao ambedkar

राजनीतिक हस्तियों के अलावा पूर्व जनरल फील्ड मार्शल करियप्पा 1959 में मंगलोर की संघ शाखा के कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं।

Image result for जनरल फील्ड मार्शल करियप्पा

साल 2014 में संघ के शिक्षा वर्ग के एक कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट श्री श्री रविशंकर ने हिस्सा लिया था।

Image result for श्री श्री रविशंकर

 

रतन टाटा भी संघ के कामकाज को जानने के लिए उसके मुख्यालय का दौरा कर चुके हैं।

Image result for रतन टाटा

 


comments