मुंबई पहुंचा मॉनसून, भारी बारिश से थमी रफ्तार

By: Dilip Kumar
6/9/2018 2:36:35 PM
नई दिल्ली

पहली बारिश से मुंबई पानी-पानी हो रखा है। मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि सड़कों पर पानी भर गया है। वाहन रेंग-रेंग कर चलने पर मजबूर हैं, तो वहीं रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रखी हैं। पैदल चलने वालों का तो हाल और भी बुरा हो रखा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। दरअसल, मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के उत्तरी तटीय क्षेत्र में 9 से 12 जून तक तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया था, साथ ही शनिवार को मानसून के मुंबई दस्तक देने की भी संभावना जताई थी।

मानसून की बारिश के साथ पहले से जलमग्न मुंबई की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। वहीं, 12 जून तक मछुआरों को कोंकण और गोवा तट पर समुद्र में उतरने को भी मना किया है।
बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है, जिस कारण ट्रैफिक पर बुरी तरह प्रभावित हो रखा है। वहीं मुंबई की लाइफलाइन लोकल पर भी इसका असर पड़ा है। कुछ जगहों पर लोकल ट्रेनें 10 से 12 मिनट की देरी से चल रही हैं, जिससे लोगों को मुश्किल उठानी पड़ रही है।

वहीं, छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई विमान सेवाओं को भी डायवर्ट करना पड़ा है।  सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि मुंबई लोकल की सेंट्रल लाइन पर लोकल ट्रेनें 10 से 12 मिनट की देरी से चल रही हैं। हालांकि अब तक किसी लोकल को रद नहीं किया गया।


comments