शादी से कुछ दिन पहले कुछ ऐसे तैयारियों में बिजी हैं, ये एक्ट्रेस

By: Dilip Kumar
6/10/2018 9:48:29 AM
नई दिल्ली

@अकरम, मुंम्बई।टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक के लाखों फैन्स हैं और उनके फैन्स के लिए ये खुशखबरी है कि जल्द ही रुबीना शादी करने वाली हैं। खबरों के मुताबिक रुबीना और उनके ब्वॉयफ्रेंड अभिनव 2 हफ्ते बाद ही शादी कर रहे हैं। इन दिनों रुबीना अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं और इसके साथ ही अपना पूरा ख्याल भी रख रही हैं। हाल ही में वो एक स्किन क्लीनिक और स्पा पहुंचीं। वहां उन्हें काफी स्पेशल फील कराया गया और उन्हें गिफ्ट्स भी मिले।

Image result for रुबीना और अभिनव की शादी 21 जून 2018 को होगी। hot

सोशल मीडिया पर रुबीना और अभिनव का शादी का कार्ड भी तेजी से वायरल हो रहा है। कार्ड की फोटो खुद रुबीना ने शेयर की है। इस कार्ड की तुलना विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के कार्ड से काफी हो रही है।

Image result for रुबीना और अभिनव की शादी 21 जून 2018 को होगी। hot

रुबीना और अभिनव की शादी 21 जून 2018 को होगी। खबरों की मानें तो अभिनव और रुबिना की मेंहदी और प्री-वेडिंग फंक्शन मुंबई और लुधियाना में आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि अभिनव पंजाब लुधियाना के ही रहने वाले हैं।

Image result for रुबीना और अभिनव की शादी 21 जून 2018 को होगी। hot

वहीं शादी का वेन्यु बिल्कुल अलग रखा गया है। रुबिना और अभिनव हिमाचल के शिमला में सात फेरे लेंगे। सुनने में आया है की दोनों ही नेचर लवर हैं, इसलिए दोनों ने मिलकर ये वेन्यु डिसाइड किया है।

Related image


comments