आखिरकार औकात में आया अमेरिका भारत-रूस में एस-400 डील के बाद झुका

By: Dilip Kumar
10/5/2018 8:35:04 PM
नई दिल्ली

अमेरिका के प्रतिबंध को दरकिनार करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का समझौता किया। यह डील 40 हजार करोड़ रुपए में फाइनल हुई। इस समझौते के तहत भारत को सतह से हवा में मार करने वाली आधुनिक ट्रायम्फ मिसाइल स्क्वॉड्रन रूस से मिलेगी। इसके अलावा दोनों देशों में आठ प्रस्तावों पर भी करार हुआ।


मैं विश्वास से कह सकता हूं कि भारत और रूस की दोस्ती अनूठी है। इस रिश्ते के लिए पुतिन की प्रतिबद्धता से ये दोस्ती और मजबूत होगी। हम नई बुलंदियों पर पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दोनों देश दोस्ती के अटूट धागे से जुड़े हैं। भारत ने हमेशा रूस के साथ अपने रिश्तों को प्राथमिकता दी है। मैं मोदी को अगले व्लादिवोस्तोक फोरम में मुख्य अतिथि के तौर पर न्योता दे रहा हूं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

 


comments