शतरंज :  विश्व ओलम्पियाड में भारतीय पुरुष टीम ने हॉलैंड, महिला टीम ने पेरू को हराया

By: Dilip Kumar
10/5/2018 8:58:59 PM
नई दिल्ली

शतरंज में भारतीय पुरुष टीम ने हॉलैंड को 3-1 से और महिला टीम ने पेरू को 3-1 से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने जार्जिया के बटूमी में चल रहे 43वें शतरंज विश्व ओलम्पियाड में शीर्ष-5 में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। पुरुष टीम की ओर से ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को आराम दिया गया था। कृष्णन शशिकरण और बी अधिबान ने जार्डन वेन फॉरिस्ट तथा लोएक वान वेली के खिलाफ तीसरे और चौथे बोर्ड पर अपने-अपने मैच को जीता। पी हरिकृष्णा ने अनीश गिरी के साथ कड़े संघर्ष के बाद मैच को ड्रॉ कराया। विदित गुजराती ने एरविन एल एमी के साथ ड्रॉ कराया।

दूसरी ओर भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पेरू को 3-1 से मात दी। हालांकि, भारतीय टीम के लिए कोनेरू हम्पी ने अंक गंवाया। हम्पी को डेसी कोरी ने हराया। भारतीय पुरुष टीम के अब 15 अंक हो गए हैं और वह अभी भी पदक की रेस में बने हुए हैं। हालांकि, उन्हें इसके लिए आखिरी राउंड में जीत हासिल करनी होगी। आनंद आखिरी राउंड में खेल सकते हैं। वहीं, महिला टीम के भी 14 अंक हैं।

 


comments