कर्म करने से ही व्यक्ति को फल की प्राप्ति होती है : विजय कृष्ण जी महाराज

By: Dilip Kumar
10/5/2018 9:41:18 PM
नई दिल्ली

बुलन्दशहर@रविन्द्र कुमार शर्मा । श्री श्याम सखा युवा मण्डल के तत्वाधान में श्री राज राजेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत कथा के पंचम दिवस के पावन पं्रसग में परम काष्र्णि विजय कृष्ण जी महाराज ने कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग का वर्णन किया। महाराज ने कहा कि म नही हमारा माखन है और भगवान हमारे मन को चुराते हैं। कथा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए माराज जी ने गिरीराज जी की पावन कथा का वर्णन किया।

भगवान श्री कृष्णन ने इन्द्र की पूजा बंद करवा के गोर्वधन महाराज की पूजा कराई। उन्होंने कहा कि कर्म करने से ही व्यक्ति को फल की प्राप्ति होती है। सभी लोगों ने गिरराज महाराज जी और छप्पन भोग के दर्शन किए। महाराज जी ने कहा कि जो मनुष्य गिर्राज जी महाराज की पूजा करता है व उनकी परिक्रमा लगाता है उसके सभी संकट मिट जाते हैं।

उसको भगवान के चरणों की प्राप्ति होती है। उसका संसार सागर से उद्धार हो जाता है। कथा में विकास अग्रवाल, अतुल कृष्ण, दीपेन गांगुली, संजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, संजय गोयल, रितेश शर्मा, मोहित कंसल, गोपाल भईया, नितिन सोनी, हिमांशु सिंघल, मनोज तायल आदि सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन... श्रीमदभागवत कथा में उपस्थित भक्त कथा सुनते हुए


comments