तबाबी देवी ओलिंपिक स्तर पर जूडो में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं

By: Dilip Kumar
10/8/2018 7:53:55 PM
नई दिल्ली

थांगजाम तबाबी देवी ओलिंपिक स्तर पर जूडो में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं हैं। उन्होंने तीसरे यूथ ओलिंपिक में यहां महिलाओं की 44 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। इस वर्ग का स्वर्ण पदक वेनेजुएला की मारिया गिमिनेज ने हासिल किया। मारिया ने फाइनल में मणिपुर की रहने वाली तबाबी को 10-0 से हराया। तबाबी कैडेट वर्ग में एशियाई चैम्पियन रह चुकी हैं। भारत अब तक ओलिंपिक स्तर पर सीनियर या जूनियर स्तर पर जूडो में कभी भी पदक नहीं जीत पाया था। 16 साल की तबाबी ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया की एना विक्तोरिजा पुलजिज को 10-0 से हराया था।

इससे पहले उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में भूटान की यांगचेन वांगमो को 10-0 से हराकर आखिरी आठ में जगह बनाई थी। क्वार्टर फाइनल में तबाबी ने कोसोवो की इरजा मुमिनोविक को हराया था। भारत के इस यूथ ओलिंपिक गेम्स में अब दो पदक हो गए हैं। इस टूर्नामेंट में भारत को पहला पदक तुषार माने ने दिलाया था। उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता था।

राष्ट्रीय चैम्पियन श्रीहरि नटराज पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्लालिफाई नहीं कर पाए। वे क्ववालिफाइंग के सेमी में नौवें स्थान पर रहे, जबकि शीर्ष आठ स्थान पर रहने वाले ही फाइनल में पहुंचते हैं। नटराज ने 56.48 सेकंड का समय निकाला। यह उनकी हीट की टाइमिंग 56.75 सेकंड से बेहतर था। नटराज ने 56.48 सेकंड का समय निकाला। यह उनकी हीट की टाइमिंग 56.75 सेकंड से बेहतर था। भारत की ओर इस यूथ ओलिंपिक में 47 एथलीट्स भाग ले रहे हैं। यह अब तक का उसका सबसे बड़ा दल है।

 


comments