पैरा एशियाड: भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,72 पदक मिले

By: Dilip Kumar
10/13/2018 9:57:06 PM
नई दिल्ली

पैरा एशियाई खेलों का समापन शनिवार को इंडोनेशिया में हो गया। भारत ने इस खेल के इतिहास में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसने 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 72 पदक अपने नाम किए। भारत अंक तालिका में नौवें स्थान पर रहा। इससे पहले भारत ने सबसे ज्यादा तीन स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य सहित 33 पदक 2014 में जीते थे।

गेम्स के आखिरी दिन आज भारत को दो स्वर्ण पदक मिले। बैडमिंटन में तरुण ने पुरुषों के एसए-4 एकल वर्ग में और प्रमोद भगत ने एसएल-3 वर्ग में सोना जीता। तरुण ने चीन के युयांग गाओ को 21-16, 21-6 से हराया। वहीं, प्रमोद ने इंडोनेशिया के उकून रुकेन्डी को 21-19, 15-21 और 21-14 से हराया।

पदक तालिका में चीन पहले स्थान पर है। उसने 172 स्वर्ण, 88 रजत और 59 कांस्य सहित 319 पदक हासिल किए। वहीं, 145 पदक के साथ कोरिया रिपब्लिक दूसरे और 136 पदक के साथ ईरान तीसरे स्थान पर रहा।


comments