टेनिस:जोकोविच ने चौथी बार जीता शंघाई मास्टर्स

By: Dilip Kumar
10/14/2018 6:27:24 PM
नई दिल्ली

नोवाक जोकोविच ने शंघाई मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल में क्रोएशिया के बोरना कोरिच को 6-3, 6-4 से हराया। जोकोविच ने तीन साल बाद यह खिताब जीता। वे रिकॉर्ड चौथी बार चैम्पियन बने। इससे पहले 2012, 2013 और 2015 में जीत हासिल की थी।

कोरिच पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराया था, लेकिन यहां जोकोविच को नहीं हरा सके। जोकिविच ने सेमीफाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था।


comments