5100 कन्याओं का पूजन, 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के संदेश सहित अनूठा आयोजन

By: Dilip Kumar
10/18/2018 10:58:07 AM
नई दिल्ली

महाअष्टमी पर सुहाग नगरी में बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ का महासंदेश गूंजा। स्कूलों में पढ़ने वाली 5100 बेटियों को भोजन कराया। डीएम नेहा शर्मा सहित अधिकारियों-विधायकों ने कन्याओं का तिलक कर पूजन किया। इस मौके पर पीडी जैन में अदभुत नजारा था। हर तरफ कतार में बेटियों के रूप में मानो देवियां विराजमान हों। विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर नौ महिलाओं को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। 1बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ डीएम नेहा शर्मा ने अनूठी पहल की।

पीडी जैन में सुबह से तैयारियां हो रही थीं। शहर एवं देहात से बसों से बच्चों को लाया गया। मैदान में धार्मिक स्थल जैसा नजारा था। सेक्टर एवं पंक्तियों में बांटे गए आयोजन स्थल की जिम्मेदारी खुद अधिकारी संभाल रहे थे, ऐसे में हर तरफ अनुशासन था।  डीएम के साथ में मेयर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, सीडीओ नेहा जैन समेत अधिकारियों ने आहूतियां दीं। मुख्य पशुचिकित्साधिकारीडॉ. प्रभंजन शुक्ला और समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा शंकर ने मंत्र पढ़े। हवन के बाद कन्या पूजन शुरू हुआ।

इस अवसर पर नवरात्र से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। डीएम नेहा शर्मा सहित अधिकारियों-विधायकों ने कन्याओं का तिलक कर पूजन किया। इस मौके पर पीडी जैन में अदभुत नजारा था। हर तरफ कतार में बेटियों के रूप में मानो देवियां विराजमान हों। विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर नौ महिलाओं को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। 


comments